नागपुर , फरवरी 12 -- महाराष्ट्र के नागपुर के डॉ. बाबासाहेब अंबेडकर अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर बुधवार सुबह एक बड़ा हादसा तब टल गया जब 'लॉयड्स मेटल्स एंड एनर्जी लिमिटेड'के वरिष्ठ अधिकारियों को ले जा रहा एक चार्टर्ड हेलिकॉप्टर उड़ान भरते ही एक पक्षी टकरा गया, जिसके बाद पायलट को तत्काल इमरजेंसी लैंडिंग करनी पड़ी।

सूत्रों के अनुसार, बेल कंपनी के इस हेलिकॉप्टर ने चंद्रपुर जिले के घुग्गुस के लिए उड़ान भरी थी, जहां कंपनी का एक बड़ा स्टील प्लांट स्थित है। उड़ान भरने के कुछ ही पलों बाद पायलट को हेलिकॉप्टर से किसी चीज के टकराने का आभास हुआ। सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए पायलट ने उड़ान रद्द करने का फैसला किया और हेलिकॉप्टर को सुरक्षित वापस रनवे पर उतार लिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित