नागपुर , जनवरी 14 -- महाराष्ट्र के आबकारी विभाग ने नागपुर में नकली देसी शराब बनाने वाली एक अवैध इकाई का भंडाफोड़ कर 24.67 लाख की शराब और उससे संबंधित सामान ज़ब्त किया है।
अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी देते हुए कहा कि आबकारी अमले ने मंगलवार को नागपुर के हिंगना शहर के गोंडवाना पिंपरी इलाके में मौजूद एक बंगले पर छापेमारी की, जहां अवैध रूप से देसी शराब बनायी जा रही थी। छापेमारी के दौरान विभाग ने 1,090 लीटर नकली शराब, 356 प्रतिबंधित शराब की बोतलें जब्त करने के अलावा शराब जैसा एक और 90 लीटर पेय बरामद किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित