नागपुर , मई 06 -- महाराष्ट्र में नागपुर के कलमना पुलिस थाना क्षेत्र में एक कथित प्रेम प्रसंग से जुड़े विवाद के बाद 17 वर्षीय एक लड़के की कथित तौर पर हत्या कर दी गयी।
अधिकारियों ने बुधवार को बताया कि यह घटना मंगलवार रात करीब 11 बजे कलमना पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत वाजपेयी नगर में हुई। मृतक की पहचान जोहरान मुस्तफा शेख के रूप में हुई है, जो एक कॉलेज छात्र था। वह वाजपेयी नगर स्थित अशरफी मस्जिद इलाके में एक रिश्तेदार के शादी समारोह में शामिल होने गया था।
शुरुआती जानकारी के अनुसार, समारोह में डीजे संगीत पर नाचते समय जोहरान गलती से एक अन्य युवकसे टकरा गया। इस मामूली कहासुनी से गुस्साये अनुराग यादव नाम के एक युवक ने कथित तौर पर अपने दो साथियों को बुलाया और जोहरान को एक तरफ ले गया।
इसके बाद तीनों ने कथित तौर पर एक धारदार हथियार से उस पर हमला कर दिया। पुलिस को संदेह है कि यह हमला किसी प्रेम प्रसंग से जुड़ा था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित