नागपुर , अप्रैल 05 -- महाराष्ट्र के नागपुर में इंजीनियरिंग के तीन छात्रों को एक व्यवसायी की कथित तौर पर हत्या करने और उनकी कार लूटने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस ने इस सनसनीखेज वारदात का खुलासा करते हुए तीनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान आर्यन नरेश शेंडे (22), रिशांक तरेश कांबले (20) और अनुज रमेश वाघमारे (19) के रूप में हुई है। ये तीनों केडीके कॉलेज में इंजीनियरिंग द्वितीय वर्ष के छात्र हैं। मृतक की पहचान वाडी निवासी सुचित उपासराव भोजपुरे (44) के रूप में हुई है, जो स्पेयर पार्ट्स का कारोबार करते थे।

पुलिस के अनुसार, यह घटना गुरुवार को उस समय हुई जब तीनों छात्र अपनी परीक्षा देकर निकले थे। मोपेड पर सवार इन छात्रों ने वर्धमान नगर पुल पर श्री भोजपुरे को उनकी कार में अकेले और नशे की हालत में बैठे देखा। आरोपी मदद के बहाने उनके पास पहुंचे। श्री भोजपुरे ने उन्हें कहीं दूर छोड़ने के लिए कहा, जिस पर छात्र तैयार हो गए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित