अबुजा , दिसंबर 26 -- नाइजीरियाई सरकार ने इस बात की पुष्टि की कि अमेरिका सहित अंतरराष्ट्रीय सहयोगियों ने मिलकर अफ्रीकी देश के पश्चिमोत्तर हिस्से के आईएस के आतंकी ठिकानों पर हवाई हमले किये हैं।
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता किमिबी एबिएनफा ने कहा कि यह अभियान पश्चिमी अफ्रीकी देश में आतंकवाद और हिंसक उग्रवाद को खत्म करने के लिए अमेरिका सहित अंतरराष्ट्रीय साझेदारों के साथ नाइजीरिया के सुरक्षा सहयोग का हिस्सा था।
श्री एबिएनफा ने हताहतों की संख्या का बगैर खुलासा किए कहा, "इससे उत्तर-पश्चिम में हवाई हमलों से नाइजीरिया में आतंकवादी ठिकानों पर हमले हुए हैं।" नाइजीरियाई सेना ने भी अमेरिकी मदद से हुए अभियान की पुष्टि की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित