नयी दिल्ली , दिसंबर 07 -- नाइजीरिया के विदेश मंत्री यूसुफ टुगर ने शनिवार को उम्मीद जताई कि आने वाले वर्षाें में वह भी विश्व की उभरती हुई अर्थव्यवस्थाओं के समूह ब्राजील, रूस, भारत, चीन और दक्षिण अफ्रीका के साथ ब्रिक्स का पूर्ण सदस्य बन जाएगा।
श्री टुगर ने कतर में दोहा फोरम में कहा कि 2050 तक नाइजीरिया की आबादी चार करोड़ हो जाएगी। नाइजीरिया को ब्रिक्स से बहुत कुछ सीखना है। इसलिए देश आपसी हितों के आधार पर इस संगठन के साथ संबंध बनाना चाहता है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित