नांदेड़ , जनवरी 14 -- महाराष्ट्र के नांदेड़ जिले में कांग्रेस उम्मीदवार के पति पर कथित तौर पर हमला करने की एक घटना सामने आयी है, जहां हमलावर कपड़े का एक बैग लेकर फरार हो गये। हमलावरों का निशाना चूकने से पीड़ित बाल-बाल बच गया।

यह घटना मंगलवार रात वार्ड नंबर-1 में हुई, जहां कांग्रेस उम्मीदवार सारिका भालेराव के पति शिवाजी भालेराव शंकरनगर में अपने घर के बाहर कुर्सी पर बैठे थे। उनके पास एक मेहमान के कपड़ों वाला बैग रखा था।

उसी समय तीन दोपहिया वाहनों पर छह अज्ञात युवक आए और अचानक भालेराव पर तलवार से हमला कर दिया। उन्होंने कुर्सी उठाकर खुद का बचाव किया, जिससे उन्हें चोट नहीं लगी। इसके बाद हमलावर बैग छीनकर अपनी मोटरसाइकिलों पर बैठकर मौके से फरार हो गए।

हमलावर भागते समय इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गए। पुलिस ने घटना की जानकारी मिलने के बाद आसपास के इलाकों में नाकाबंदी कर दी। बाद में बैग दूसरी जगह से बरामद किया गया और उसमें सिर्फ कपड़े मिले।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित