हमीरपुर , मार्च 7 -- उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले के सुमेरपुर क्षेत्र में शनिवार को एक युवक ने गांव के बाहर नहर की पटरी पर अपने ऊपर पेट्रोल डालकर आग लगा ली, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

पुलिस के अनुसार विदोखरमेंदनी गांव निवासी राहुल प्रजापति (28) मानसिक रूप से कमजोर बताया जा रहा था। शनिवार को वह घर से खेतों की ओर निकला और गांव के बाहर नहर की पटरी के पास पहुंचकर अपने ऊपर पेट्रोल डालकर आग लगा ली।

आग की लपटों में घिरकर युवक की मौके पर ही मौत हो गई। आसपास खेतों में काम कर रहे लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी।

सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद परिजनों को सौंप दिया। इस घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित