पिथौरागढ़ , दिसंबर 20 -- उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में विशेष सत्र न्यायाधीश ने नशे के तीन सौदागरों को बीस-बीस साल के कठोर कारावास और दो-दो लाख अर्थदंड की सजा सुनाई है।

मामले के अनुसार 02 फरवरी 2019 को ओगला में पुलिस ने अपनी टीम के साथ तीन तस्करों पवन कश्यप, पूरन अधिकारी निवासीगण लालडाट बिठौरिया नं0-1, थाना मुखानी, हल्द्वानी, जनपद नैनीताल और कुलवीर सिंह कोरंगा निवासी जौहार नगर, पोस्ट नगला डेरी फार्म, थाना पंतनगर, जनपद ऊधमसिंह नगर को चरस के साथ गिरफ्तार किया था। आरोपियों के कब्जे से 5.906 किलोग्राम चरस भी बरामद की गई।

आरोपियों के विरुद्ध कोतवाली अस्कोट में भारतीय दंड प्रक्रिया संहिता की धारा 08, 20 और मादक द्रव्य अधिनियम की धारा60(3) के तहत अभियोग पंजीकृत कर न्यायालय में वाद चलाया गया। ज्येष्ठ अभियोजन अधिकारी राकेश चन्द की ओर से ठोस पैरवी के साथ कई गवाह पेश किए गए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित