अलवर , मार्च 23 -- राजस्थान में कोटपूतली-बहरोड़ के बहरोड थाना क्षेत्र में पुलिस ने अवैध नशीली दवाइयां ले जाते एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।

पुलिस अधीक्षक सतवीर सिंह ने सोमवार को बताया कि मुखबिर की सूचना पर रविवार को देर रात पुलिस दल ने गश्त के दौरान राजमार्ग पर एक संदिग्ध युवक को रोककर उसकी तलाशी ली तो उसके पास से विभिन्न प्रकार की नशीली दवाइयां मिलीं, जिसके बाद युवक को गिरफ्तार कर लिया गया। उसकी पहचान मनोज मीणा (26) के रूप में हुई है।

उन्होंने बताया कि उसके खिलाफ मादक द्रव्य एवं मनोत्तेजक पदार्थ (एनडीपीएस) अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित