चंडीगढ़ , जनवरी 21 -- पंजाब में 'नशा मुक्ति मोर्चा' के मुख्य प्रवक्ता बलतेज पन्नू ने बुधवार को कहा कि पार्टी की 'युद्ध नशेआं विरुद्ध' अभियान के दूसरे पड़ाव में, 'पिंड दे पहरेदार' नाम से डिफेंस कमेटियां बनायी गयी हैं, जिनसे एक लाख से ज़्यादा वॉलंटियर पहले ही जुड़ चुके हैं। ये वॉलंटियर पूरे पंजाब में गांवों, कस्बों और वार्डों में एक्टिव रूप से पदयात्रायें कर रहे हैं।
श्री पन्नू ने बताया कि अब तक पांच ज़ोन में कुल 9,099 पदयात्रायें की जा चुकी हैं। दोआबा में 1,969 पदयात्रायें की गयीं, माझा में 1,930, मालवा केंद्रीय में 1,395, मालवा पूर्वी में 2,167 और मालवा पश्चिमी में 1,618 पदयात्रायें की गयी हैं। उन्होंने कहा कि पंजाब में ऐसा कोई ज़ोन या ज़िला नहीं है, जहां 'युद्ध नशेआं विरुद्ध' का दूसरा पड़ाव सक्रिय न हो। उन्होंने दावा किया कि यह लड़ाई तब तक जारी रहेगी, जब तक हम पंजाब से नशों को जड़ से पूरी तरह उखाड़ नहीं देते।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित