दरभंगा , दिसंबर 16 -- बिहार के नवनियुक्त भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) अध्यक्ष संजय सरावगी मंगलवार को दरभंगा के शिवाजीनगर, जीतूगाछी स्थित प्रसिद्ध श्री श्याम बाबा मंदिर में खाटू नरेश की पूजा-अर्चना की।
श्री सरावगी ने इस अवसर पर कहा कि अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी निष्ठा और समर्पण भाव से करने तथा पार्टी को और अधिक सशक्त बनाने की दिशा में निरंतर करने की कामना के साथ उन्होंने बाबा खाटू श्याम की पूजा अर्चना की।
इससे पहले दरभंगा के विधायक श्री सरावगी को बिहार भाजपा अध्यक्ष की जिम्मेदारी मिलने के बाद आज दिनभर बधाई देने वालों का तांता लगा रहा।
विभिन्न संगठनों के लोग, समर्थक और राजनीतिक कार्यकर्ता उनके आवास पहुंचते रहे और बधाई और शुभकामनाएं देते रहे।
बिहार भाजपा अध्यक्ष श्री सरावगी ने बधाई देने वाले सभी लोगों का आभार जताया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित