नवीं मुम्बई , जनवरी 12 -- नवी मुंबई में नगर निगम के चुनाव के कारण गुरुवार को होने वाला वूमेंस प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) 2026 का कम से कम एक मैच बिना दर्शकों के खेला जायेगा।
मुंबई पुलिस ने भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) को सूचित किया है कि चुनाव और डब्ल्यूपीएल के मैच एक ही दिन होने के कारण, वे उस दिन मैच के लिए पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था उपलब्ध नहीं करा पाएंगे। अभी यह पुष्टि नहीं हुई है कि चुनाव से एक दिन पहले और एक दिन बाद भी (14 और 16 जनवरी) बिना दर्शकों के मैच होगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित