मुंबई , जनवरी 12 -- महाराष्ट्र में नवी मुंबई और आस-पास के इलाकों से ऑनलाइन निवेश और पहचान की चोरी की धोखाधड़ी के मामले सामने आए हैं, जिससे कई करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है।
एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी।उन्होंने बताया कि नवी मुंबई के एक बड़े मामले में 56 वर्षीय लोन कंसल्टेंट को एक फर्जी क्रिप्टोकरेंसी निवेश योजना में फंसाकर 72.7 लाख रुपये का चूना लगाया गया।
उन्होंने बताया कि बेलापुर के रहने वाले पीड़ित से कुछ अज्ञात लोगों ने संपर्क किया जिन्होंने यूएसडीटी, एक क्रिप्टोकरेंसी में निवेश पर अधिक रिटर्न का वादा किया। उसका भरोसा जीतने के बाद आरोपियों ने उसे मई 2024 और दिसंबर 2025 के बीच अलग-अलग ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के जरिए बताए गए खातों में बड़ी रकम भेजने के लिए राजी किया। लेकिन वादे के मुताबिक जब रिटर्न नहीं मिला और निवेश प्लेटफॉर्म तक पहुंच बंद हो गई, तो पीड़ित को एहसास हुआ कि उसके साथ धोखा हुआ है और उसने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित