हरिद्वार , मार्च 19 -- चैत्र नवरात्र के पावन पर्व पर उत्तराखंड की धर्मनगरी हरिद्वार में आस्था अपने चरम पर दिखाई दे रही है। माँ मनसा देवी मंदिर और माँ चंडी देवी मंदिर सहित अन्य मंदिरों में श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा है। दर्शन के लिए भक्तों की लंबी-लंबी कतारें गुरुवार सुबह से नजर आ रही है।
भीड़ के इस अप्रत्याशित दबाव के बीच हरिद्वार पुलिस ने मोर्चा संभालते हुए व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त बनाए रखा है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है। मंदिर मार्गों, रोपवे स्थलों और प्रमुख भीड़भाड़ वाले इलाकों में सघन निगरानी की जा रही है, जिससे किसी भी प्रकार की अव्यवस्था को पनपने का मौका न मिले।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित