नरसिंहपुर , मार्च 29 -- मध्यप्रदेश में नरसिंहपुर जिले के करेली थाना क्षेत्र में पीरा तिराहा के पास शनिवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार दो लोगों की मौत हो गई।

पुलिस सूत्रों के अनुसार करेली से मजदूरी कर अपने घर लौट रहे तीन लोग बाइक पर सवार थे। इसी दौरान उनकी बाइक की तेज रफ्तार हार्वेस्टर से जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में एक युवक आनंद रजक की मौके पर ही मौत हो गई।

घटना में घायल दो अन्य लोगों को करेली अस्पताल ले जाया गया, जहां से गंभीर हालत होने पर दूसरे घायल प्रसन्न नामदेव को जिला अस्पताल रेफर किया गया, लेकिन वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने हार्वेस्टर को जब्त कर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित