हैदराबाद , मार्च 10 -- तेलंगाना के चार्लापल्ली और असम के कामाख्या के बीच एक नयी अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन 13 मार्च से शुरू की जाएगी, जो दक्षिणी राज्यों और देश के उत्तर-पूर्वी क्षेत्र के बीच बेहतर संपर्क सुविधा प्रदान करेगी।

रेलवे अधिकारियों के अनुसार, ट्रेन को 13 मार्च को कामाख्या रेलवे स्टेशन से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया जायेगा। इस ट्रेन में स्लीपर क्लास और जनरल सेकेंड क्लास कोच होंगे, जिससे लंबी दूरी की यात्रा करने वाले यात्रियों को किफायती और आरामदायक सफर की सुविधा मिलेगी।

यह नई ट्रेन तेलंगाना और आंध्र प्रदेश को असम से जोड़ेगी, जो उत्तर-पूर्व के सात राज्यों (सेवन सिस्टर स्टेट्स) का प्रवेश द्वार है। इस सेवा से उत्तर-पूर्वी क्षेत्र में आने-जाने वाले यात्रियों को काफी लाभ होने की उम्मीद है, क्योंकि यह सुरक्षित, आर्थिक और सुविधाजनक यात्रा प्रदान करेगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित