उदयपुर , मार्च 05 -- राजस्थान के उदयपुर में निजी अस्पताल में बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए एक 90 वर्षीय महिला के घुटने बदलने के लिये उन्नत रोबोटिक सर्जरी को सफलतापूर्वक अंजाम दिया है।
निजी अस्पताल पारस हेल्थ के रोबोटिक घुटनों की प्रतिस्थापन सर्जन डॉ आशीष सिंहल ने गुरुवार को कहा, " घुटनों के प्रतिस्थापन की सर्जरी के लिए उम्र कोई पाबंदी नहीं होनी चाहिए। रोबोटिक प्रतिस्थापन तकनीक में तरक्की होने से हम कम से कम खून के नुकसान और तेज़ी से बहाली के साथ बहुत सटीक सर्जरी कर पाते हैं।"उन्होंने बताया कि इस मामले में वह गंभीर अर्थराइटिस की वजह से वर्षाें से बिस्तर पर थी, लेकिन संपूर्ण सेहत ने हमें भरोसे के साथ आगे बढ़ने दिया। रोबोटिक प्रणाली ने संतुलन सुनिश्चित करने में मदद की। इससे वह तेज़ी से स्वस्थ हुई और वह जल्दी चलने-फिरने लगी।
उन्होंने बताया कि सर्जरी के बाद बुज़ुर्ग मरीज़ अपनी ज्यादा उम्र के बावजूद चिकित्सीय रूप से स्थिर थीं। अगले दिन तक वह रोज़ाना के काम करने लगीं। वह सीढ़ियां भी चढ़ने लगी। इस सुधार से पता चलता है कि ज़्यादा उम्र में भी रोबोटिक प्रतिस्थापन तकनीक से घुटनों का प्रतिस्थापन कितना असरदार होता है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित