नयी दिल्ली , दिसम्बर 26 -- भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन शुक्रवार को यहां स्थित गुरुद्वारा बंगला साहब पहुंचे और प्रार्थना की।
इस दौरान श्री नबीन के दिल्ली भाजपा के अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा, दिल्ली सरकार के मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा और भाजपा के राष्ट्रीय मीडिया सह संयोजक संजय मयूख भी मौजूद थे।
सभी नेता प्रार्थना में सम्मिलित हुए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित