ढाका , जनवरी 15 -- बंगलादेश के क्रिकेटर्स को लेकर सार्वजनिक रूप से की गई 'आपत्तिजनक टिप्पणी' को लेकर बंगलादेश क्रिकेट बोर्ड (बीसीबी) ने अपने निदेशक एम नजमुल इस्माल को कारण बताओ नोटिस जारी किया है।

बीपीएल मैच के शुरू होने के कुछ घंटे पहले ही ये नोटिस आया है क्योंकि खिलाड़ियों की संस्था सीडब्ल्यूएबी ने इस्लाम के इस्तीफा नहीं देने पर पूरे देश में सभी तरह की क्रिकेट के बॉयकॉट की घोषणा की थी।

गुरुवार की सुबह ढाका क्रिकेट लीग के निर्धारित चार फर्स्ट-डिवीजन मैच शुरू नहीं हुए जिससे बीसीबी की चिंता गंभीर हो गई। ऐसी जानकारी है कि आज होने वाले मुकाबले का चटगांव रॉयल्स और नोखली एक्सप्रेस के खिलाड़ी बॉयकॉट के पक्ष में हैं।

बीसीबी के बयान में कहा गया, "बोर्ड के जिन सदस्यों से समस्या है उनके खिलाफ बीसीबी ने औपचारिक अनुशासनात्मक कार्यवाई शुरू कर दी है। कारण बताओ नोटिस जारी कर दिया गया है और उनसे 48 घंटे के भीतर लिखित प्रतिक्रिया देने को कहा गया है। इस मामले में आगे कार्यवाई के हिसाब से उचित निर्णय लिया जाएगा।"ऐसा माना जा रहा है कि कुछ बोर्ड डॉयरेक्टर्स ने सीडब्ल्यूएबी अध्यक्ष मोहम्मद मिथुन से बुधवार की रात में संपर्क किया है और उन्हें प्रस्ताव दिया है कि नजमुल फाइनेंस कमिटी के चेयरमैन पद से इस्तीफा देंगे। हालांकि, मिथुन ने कहा है कि खिलाड़ियों का बॉयकॉट जारी रहेगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित