पटना , फरवरी 24 -- ारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) के राज्य सचिव रामनरेश पाण्डेय ने पटना नगर निगम सहित राज्य के सभी नगर निकायों में प्रस्तावित कॉमर्शियल टैक्स में वृद्धि को जन विरोधी करार दिया है। श्री पाण्डेय ने आज बयान जारी कर कहा कि राज्य सरकार ने सभी नगर निकायों को दो से चार गुणा कॉमर्शियल टैक्स में वृद्धि का फरमान जारी किया है। उन्होंने कहा कि इस बढ़ोतरी से पटना नगर निगम सहित राज्य के सभी नगर निकायों में रहने वाले सभी लोगों के लिए आर्थिक मार होगा। सत्ता में वापसी के बाद लगातार राज्य सरकार जन विरोधी फैसला ले रही है। पहले जहां बुल्डोजर चलाकर गरीबों को उजाड़ा गया तो अब टैक्स बढ़ाकर आर्थिक बोझ बढ़ा रही है। बिहार सरकार का प्रस्ताव नगर निगम की स्वायता पर हमला है। आमजन पर हो रहे इस आर्थिक हमले को भाकपा बर्दाश्त नहीं करेगी।

भाकपा राज्य सचिव ने कहा कि बिहार सरकार का खजाना खाली है। सरकार अपना खजाना भरने के लिए जनता पर तरह तरह का टैक्स लगा रही है। उन्होंने कहा कि बिहार की जनता पहले से ही महंगाई की मार झेल रही है। शहरी निकायों में नागरिक सुविधाओं का घोर अभाव है। इसके वाबजूद सरकार गरीब जनता पर टैक्स लगा रही है। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी प्रस्तावित टैक्स बढ़ोतरी का विरोध करती है और इस जन वोरोधी प्रस्ताव के खिलाफ संघर्ष तेज करने का आह्वान करती है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित