भरतपुर , मार्च 06 -- राजस्थान में डीग जिला मुख्यालय पर नगरीय विकास कर चुकाये बिना अपने व्यापारिक प्रतिष्ठान संचालित करने वालों में हड़कंप मच गया है।
नगर परिषद की तरफ से कपूर पैलेस मैरिज होम पर करीब एक लाख दो हजार 84 रुपये का नगरीय विकास कर बकाया होने के कारण मैरिज होम को सील कर देने की कार्रवाई की गयी। इसके बाद बकायेदारों में खलबली मच गयी है।
परिषद सूत्रों ने शुक्रवार को बताया कि नगरीय क्षेत्र में संचालित कई विवाह स्थलों को बकाया कर जमा कराने के लिए बार-बार नोटिस जारी किये थे। इन नोटिसों का हालांकि कोई असर नहीं हुआ और संचालकों ने कर भुगतान में कोई रुचि नहीं दिखाई।
सूत्रों ने बताया कि इसके बाद परिषद ने सख्त कदम उठाने का फैसला करते हुए ऐसे प्रतिष्ठानों को सीज करने की कार्रवाई शुुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित