हरिद्वार, मार्च 07 -- उत्तराखंड में हरिद्वार के थाना पिरान कलियर क्षेत्र से लापता हुई एक नाबालिग बालिका को हरिद्वार पुलिस ने "ऑपरेशन स्माइल अभियान" के तहत शनिवार को उत्तर प्रदेश के रामपुर से सकुशल बरामद कर परिजनों के सुपुर्द कर दिया। पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई पर परिजनों ने आभार जताया है।
जानकारी के अनुसार रहमतपुर कलियर निवासी एक व्यक्ति ने 1 मार्च 2026 को थाना पिरान कलियर में सूचना दी कि उसकी नाबालिग पुत्री 19 फरवरी को बिना बताए घर से अचानक लापता हो गई है। परिजनों ने अपने स्तर पर काफी तलाश की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका। मामला नाबालिग से जुड़ा होने के कारण थाना पिरान कलियर में तुरंत मुकदमा दर्ज किया गया और जांच उपनिरीक्षक विशाखा असवाल को सौंपी गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित