भरतपुर , अप्रैल 27 -- राजस्थान में धौलपुर जिले में भीषण गर्मी के कारण बिजली की बढ़ती मांग के मद्देनजर बिजली आपूर्ति संबंधी शिकायतों से निपटने के लिए डिस्कॉम ने शहर में दो और दलों को तैनात करने का निर्णय लिया है।

डिस्कॉम सूत्रों ने सोमवार को बताया कि भीषण गर्मी में कूलर, पंखे और एसी के ज्यादा उपयोग से विद्युत भार बढ़ गया है, जिससे रात में बिजली आपूर्ति संबंधी शिकायतों से निपटने के लिए धौलपुर जिले के कंट्रोल रूम में रात की शिफ्ट (शाम सात बजे से तड़े तीन बजे तक) में जूनियर इंजीनियर की ड्यूटी लगाई गई है।

सू्त्रों ने बताया कि यह व्यवस्था रात्रिकालीन विद्युत शिकायतों के त्वरित निस्तारण को सुनिश्चित करेगी। डिस्कॉम ने उपभोक्ताओं की सुविधा, शिकायत या जानकारी के लिए कई मोबाइल नम्बर भी जारी किए है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित