भरतपुर , दिसम्बर 20 -- राजस्थान में धौलपुर के कंचनपुर थाना क्षेत्र में शनिवार को मोटर साइकिल पर सवार तीन युवक जानलेवा हमले में घायल हो गये।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि मोटर साइकिल पर रामविलास, शैलू और जसवंत सिंह जा रहे थे कि रिंग रोड पर अलीगढ़ के पास रास्ते में घात लगाये बैठे कुछ लोगों ने उन पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। हमलावरों ने गोली भी चलाई गयी जो जसवंत सिंह के लगी। हमले में तीनों गंभीर रूप से घायल हो गये।

पुलिस ने बताया कि हमले के शिकार युवकों का कुछ लोगों से जमीनी विवाद है। जसवंत को गोली लगी है, जबकि रामविलास और शैलू के चेहरे एवं शरीर पर लाठी-डंडों से चोटें आई हैं। पुलिस ने मामला दर्ज करके आरोपियों की तलाश शुरु कर दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित