भरतपुर , जनवरी 27 -- राजस्थान में धौलपुर के कोतवाली थाना क्षेत्र मेें हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में सोमवार देर रात चोरों ने छह फ्लैटों के ताले तोड़ने से सनसनी फैल गयी।

पुलिस सूत्रों ने मंगलवार को बताया कि काॅलोनी के लोगों की तरफ से पुलिस को उपलब्ध कराए गए सीसीटीवी फुटेज में तीन चोर ताले तोड़ते हुए दिखाई दे रहे हैं। करीब एक घंटे तक फ्लैटों के ताले तोड़ने और उन्हें खंगालने के बाद तीनों चोर खाली हाथ लौट गए क्योंकि एक ही ब्लॉक में स्थित ये फ्लैट खाली पड़े थे, जिस कारण चोरों को कोई सामान नहीं मिला।

पुलिस ने फुटेज के आधार पर चोरों की तलाश करके जल्द ही उनकी गिरफ्तारी का दावा किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित