गुरदासपुर , मार्च 05 -- पंजाब के गुरदासपुर जिले के धारीवाल में गुरुवार को घर के बाहर खेल रहे दो साल के मासूम बच्चे की कुत्तों ने जान ले ली।
कुत्तों के झुंड ने उस पर हमला कर दिया और बुरी तरह नोच डाला। उसको गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी मौत हो गयी। प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह हृदय विदारक घटना उस समय हुई जब बच्चा अपने घर के बाहर खेल रहा था और उसकी मां घर के अंदर चाय बना रही थी। इसी दौरान गली में घूम रहे खूंखार आवारा कुत्तों ने गेट के अंदर से ही बच्चे को दबोच लिया और उसे घसीटते हुए बुरी तरह काटना शुरू कर दिया।
बच्चे की चीखें सुनकर आसपास के लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और कुत्तों को भगाकर बच्चे को बचाने की कोशिश की।
स्थानीय निवासी बलबीर सिंह ने बताया कि लोगों ने बच्चे को बचाने की पूरी कोशिश की, लेकिन तब तक बच्चा बुरी तरह जख्मी हो चुका था और उसकी हालत काफी गंभीर हो गयी थी। उसे तुरंत इलाज के लिए ढिल्लों अस्पताल, धारीवाल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसकी नाजुक हालत को देखते हुए उसे सिविल अस्पताल, गुरदासपुर रेफर कर दिया। परंतु वहां पहुंचने पर डॉक्टरों ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया।
गुरदासपुर पहुंचने पर डॉक्टरों ने इस्माइल को मृत घोषित कर दिया। वह अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था। इस घटना से परिवार गहरे सदमे में है। स्थानीय लोगों ने बताया कि इलाके में आवारा कुत्तों की संख्या लगातार बढ़ रही है, जिससे लोगों में भय का माहौल है।
पहले भी कुत्तों के हमले की कई घटनाये सामने आ चुकी हैं। इलाका निवासियों ने प्रशासन और नगर परिषद से मांग की है कि आवारा कुत्तों को पकड़कर उन पर सख्त नियंत्रण किया जाए, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सके।
स्थानीय लोगों ने कहा कि इलाके में आवारा कुत्तों की संख्या लगातार बढ़ रही है, जिससे लोगों में डर का माहौल बना हुआ है। उन्होंने बताया कि पहले भी कुत्तों के हमले की कई घटनायें सामने आ चुकी हैं। निवासियों ने प्रशासन और नगर कौंसिल से मांग की है कि आवारा कुत्तों को पकड़कर उन पर लगाम कसी जाए, ताकि भविष्य में किसी अन्य परिवार को इस तरह की दुखद घटना का सामना न करना पड़े। लोगों का कहना है कि यदि समय रहते कार्रवाईनहीं की गई, तो ऐसी घटनाएं दोबारा घट सकती हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित