हरिद्वार , जनवरी 12 -- उत्तराखंड में वर्ष 2027 में प्रस्तावित अर्धकुंभ मेले को लेकर राज्य सरकार बड़ी तैयारी में जुटी है। सरकार इस अर्धकुंभ को पूर्ण कुंभ की तर्ज पर आयोजित करने की दिशा में काम कर रही है, इसी बीच हरिद्वार के गंगा घाटों और धार्मिक स्थलों पर गैर हिंदुओं के प्रवेश को लेकर एक बार फिर बहस तेज हो गई है। पिछले दिनों हरिद्वार की गंगा सभा ने मांग उठाई थी कि आने वाले कुंभ मेले से पहले गंगा घाटों और प्रमुख धार्मिक स्थलों पर गैर हिंदुओं के प्रवेश पर रोक लगाई जाए।
गंगा सभा का कहना है कि यह कदम न केवल भव्य और दिव्य कुंभ आयोजन के लिए आवश्यक है, बल्कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिहाज से भी बेहद जरूरी है। गंगा सभा का तर्क है कि अंग्रेजों के शासनकाल में भी नगर पालिका हरिद्वार के अंतर्गत गैर हिंदुओं के हरिद्वार में ठहरने और व्यवसाय करने पर रोक के नियम लागू थे। ऐसे में उनका कहना है कि समय की मांग है कि कुंभ से पहले इन नियमों को दोबारा लागू किया जाए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित