चम्पावत , मई 03 -- उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सोमवार (04 मई) को चम्पावत जिले के दौरे पर आयेगे और विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे।
प्राप्त जानकारी के अनुसार श्री धामी सबसे पहले जिला अस्पताल पहुंचकर अत्याधुनिक एमआरआई मशीन का शुभारंभ करेंगे। इस सुविधा के शुरू होने से चम्पावत और आसपास के क्षेत्रों के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मिल सकेंगी और गंभीर बीमारियों की जांच के लिए अन्य शहरों पर निर्भरता कम होगी।
इसके साथ ही मुख्यमंत्री गोरलचौड़ मैदान में आयोजित 'गोल्ज्यू महोत्सव' में शिरकत करेंगे। वह महोत्सव का शुभारंभ करेंगे।
प्रशासन द्वारा मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। सुरक्षा व्यवस्था के साथ-साथ कार्यक्रम स्थल पर आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं।
मुख्यमंत्री के इस दौरे को जनपद के विकास और स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। इसके साथ ही मुख्यमंत्री विभिन्न विकास कार्यों की समीक्षा करेंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित