देहरादून , जनवरी 28 -- उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में 484 शिविरों का आयोजन किया जा चुका है, जिनके माध्यम से कुल 3,89,868 व्यक्तियों को प्रत्यक्ष रूप से सेवाओं का लाभ प्रदान किया गया है।
राज्य सरकार द्वारा जन कल्याण को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए चलाए जा रहे "जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार" कार्यक्रम के अंतर्गत आयोजित विशेष बहुद्देशीय शिविरों (कैम्प) को जनता का व्यापक समर्थन मिल रहा है।
राज्य सरकार की प्रभावी कार्ययोजना और प्रशासनिक सक्रियता का ही परिणाम है कि बड़ी संख्या में आम नागरिक इन कैम्पों के माध्यम से लाभान्वित हो रहे हैं।
राज्य में बुधवार को आयोजित कुल 10 कैम्प में 12,510 व्यक्तियों ने सहभागिता की, जो सरकार की जनहितकारी नीतियों पर आम जनता के विश्वास को दर्शाता है। वहीं, अब तक की कुल अवधि में राज्य भर में 484 कैम्पों का आयोजन किया जा चुका है, जिनके माध्यम से कुल 3,89,868 व्यक्तियों को प्रत्यक्ष रूप से सेवाओं का लाभ प्रदान किया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित