कोंडागांव , दिसंबर 17 -- छत्तीसगढ़ के कोंडागांव में धान खरीदी के दौरान किसानों को हो रही गंभीर परेशानियों के विरोध में जिला कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में बुधवार को एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया ।

कांग्रेस नेताओं ने राज्यपाल और मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपकर किसानों की समस्याओं के त्वरित समाधान की मांग की। इस दौरान वक्ताओं ने राज्य की भाजपा सरकार पर किसान विरोधी नीतियां अपनाने का आरोप लगाया और वर्तमान अव्यवस्थाओं को लेकर कड़ा विरोध दर्ज कराया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा कि छत्तीसगढ़ को धान का कटोरा माना जाता है, लेकिन भाजपा शासन में अन्नदाता सबसे अधिक परेशान हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि एग्रीटेक के नाम पर किसानों के रकबे में कटौती की जा रही है और टोकन प्राप्त करने के लिए किसानों को कई दिनों तक लंबी लाइनों में खड़ा रहना पड़ रहा है। खरीदी केंद्रों में लिमिट कम किए जाने के कारण किसान अपनी उपज बाजार में कम दाम पर बेचने को मजबूर हैं। उन्होंने शासन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए इसे किसानों के साथ अन्याय करार दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित