बारां , जनवरी 24 -- राजस्थान की कृषि मंडियों में शुमार बारां धानमंडी में शनिवार को पीली सरसों की आवक हुई।
व्यापार संघ के अध्यक्ष मनीष लश्करी ने बताया कि नई पीली सरसों किसान शिव कुमार निवासी खैरई (सेमली फाटक) आढ़तिया फर्म इंद्रप्रसाद मथुरालाल के यहां आई। खरीददार फर्म मैसर्स कमलेश कुमार ओम प्रकाश ने अधिकतम भाव 8051 रूपये प्रति क्विंटल में खरीदा।
आज सरसों की आवक करीब 5500 कट्टे रही जिसमें अधिकतम भाव 6900 रुपए प्रति क्विंटल की दर से बिकी। जिससे किसानों में हर्ष की लहर है। लश्करी के अनुसार आगामी सीज़न में सरसों के भाव अच्छे रहने की उम्मीद जताई जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित