धमतरी , दिसंबर 13 -- त्तीसगढ़ में धमतरी जिला प्रशासन द्वारा संतोष नेताम मेमोरियल टूर्नामेंट कप का आयोजन रुद्री स्थित खेल मैदान में किया जा रहा है। यह टूर्नामेंट 6 दिसंबर से प्रारंभ होकर 18 दिसंबर तक चलेगा, जिसमें जिला प्रशासन के विभिन्न विभागों की टीमें भाग ले रही हैं। प्रतियोगिता के विजेता दल को आकर्षक नकद पुरस्कार प्रदान किया जाएगा।
इसी क्रम में शनिवार को जिला प्रशासन एवं मीडियाकर्मियों के बीच एक मैत्री क्रिकेट मैच का आयोजन किया गया। मैच में दोनों टीमों के खिलाड़ी पूरे उत्साह के साथ मैदान पर उतरे और खेल भावना का परिचय दिया।
आयोजकों के अनुसार, भागदौड़ भरे कार्य जीवन और तनाव से राहत दिलाने के उद्देश्य से इस तरह के आयोजन किए गए हैं, जिससे मनोरंजन के साथ-साथ आपसी समन्वय और सौहार्द को भी बढ़ावा मिले। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित खिलाड़ियों और दर्शकों ने आयोजन की सराहना की तथा टूर्नामेंट को सफल बताया।
मैच के माध्यम से खेल के प्रति रुचि बढ़ाने और स्वस्थ जीवनशैली को प्रोत्साहित करने का संदेश भी दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित