धमतरी , दिसंबर 11 -- छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले ने एसआईआर में इस वर्ष उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए बड़ा रिकॉर्ड बनाया है। जिले में 11 दिसंबर तक सभी 753 बूथों से कुल 6,47,147 फार्म एकत्रित कर शत प्रतिशत लक्ष्य हासिल कर लिया गया है।
प्रक्रिया के अगले चरण में दावा-आपत्ति लिए जाएंगे। वहीं जिन नागरिकों का नाम 2003 की मतदाता सूची में शामिल नहीं था, उनके लिए अलग से सुनवाई की व्यवस्था की गई है, ताकि किसी भी पात्र मतदाता का नाम छूट न पाए।
धमतरी कलेक्टर ने बताया कि SIR की पूरी प्रक्रिया फरवरी माह तक पूर्ण रूप से समाप्त कर ली जाएगी। प्रशासन ने सभी बूथस्तरीय अधिकारियों और टीमों के प्रयासों की सराहना की है, जिन्होंने इस कार्य को समय पर और कुशलतापूर्वक पूरा किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित