धमतरी , मार्च 16 -- छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में सोमवार को अचानक मौसम का मिजाज बदलने से कई इलाकों में तेज आंधी-तूफान के साथ झमाझम बारिश हुई, वहीं कई स्थानों पर ओलावृष्टि भी देखने को मिली।
आज दोपहर बाद अचानक आई इस बारिश से जहां एक ओर मौसम सुहावना हो गया, वहीं भीषण गर्मी से परेशान लोगों को बड़ी राहत मिली। कई जगहों पर तेज हवा के साथ ओले गिरने से लोगों ने गर्मी से राहत महसूस की।
हालांकि तेज हवा और तूफान के कारण कुछ स्थानों पर पेड़ों की टहनियां भी टूटकर गिरने की खबर है।
मौसम विभाग के अनुसार अगले कुछ दिनों तक जिले में हल्की बारिश और बादल छाए रहने की संभावना जताई गयी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित