श्रीगंगानगर , अप्रैल 10 -- ाजस्थान के हनुमानगढ़ जिले में रावतसर थाना क्षेत्र में मेगा हाईवे पर स्थित गांव धन्नासर में पुलिस ने कल देर रात एक ठिकाने पर छापा मारा, जहां पर अवैध रूप से देसी तथा अंग्रेजी शराब बरामद हुई। यह अवैध ठेका काफी समय से चलाया जा रहा था। मौके पर से एक व्यक्ति को गिरफ्तार करते हुए पुलिस ने भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद की है।

इस संबंध में आज बड़े तड़के उप निरीक्षक विजेंद्र शर्मा की रिपोर्ट पर मौके पर पकड़े गए फूलाराम जाट (62) निवासी वार्ड नंबर 4 धन्नासर के विरुद्ध आबकारी अधिनियम में मुकदमा दर्ज किया गया। उसे गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस के मुताबिक रावतसर- पल्लू मेगा हाईवे पर गांव धन्नासर में मुख्य रोड पर से अंदर की तरफ एक दुकान में पिछले कई दिनों से शराब का अवैध ठेका चलाया जा रहा था। धन्नासर में पुलिस की चौकी भी है,जिसके प्रभारी उप निरीक्षक विजेंद्र शर्मा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित