सोल , जनवरी 25 -- दक्षिण कोरिया के पूर्व प्रधानमंत्री ली हे-चान का रविवार को वियतनाम में निधन हो गया। वे वहां अपना इलाज करा रहे थे। समाचार एजेंसी योनहाप ने इसकी जानकारी दी।
श्री ली हो ची मिन्ह सिटी की व्यावसायिक यात्रा के दौरान 23 जनवरी को परिषद की एशिया-प्रशांत क्षेत्रीय समिति की बैठक के दौरान गिर गये थे।
उन्हें घातक दिल का दौरा पड़ने के बाद तत्काल स्थानीय अस्पताल ले जाया गया। स्थानीय चिकित्सा कर्मचारियों ने उनकी स्टेंट प्रक्रिया की। हालांकि उनके स्वास्थ्य में सुधार नहीं हो सका और स्थानीय समयानुसार दोपहर 2:48 बजे (भारतीय समयानुसार दोपहर के 1:18 बजे) उनका निधन हो गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित