जोहान्सबर्ग , दिसंबर 21 -- दक्षिण अफ्रीका में जोहान्सबर्ग के पास हुयी गोलीबारी की घटना में कम से कम 10 लोग मारे गए और 10 अन्य घायल हो गए है।

एएफपी ने पुलिस के हवाले से यह जानकारी दी है।

एजेंसी ने बताया कि एक अज्ञात बंदूकधारी ने जोहान्सबर्ग के पास एक गांव में गोलीबारी की।

पुलिस के अनुसार हमलावर के मकसद का अभी भी पता नहीं चला है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित