चेन्नई , मार्च 04 -- अपने प्रमुख सहयोगी दल कांग्रेस के साथ सीट बंटवारे के समझौते के बाद सत्तारूढ़ द्रमुक ने बुधवार को राज्यसभा की दो सीटों के लिए अपने उम्मीदवारों की घोषणा की। द्रमुक ने कांग्रेस को एक राज्यसभा सीट आवंटित की है और अभिनेता-राजनेता विजयकांत की पार्टी डीएमडीके को एक सीट दी है।

द्रमुक अध्यक्ष और मुख्यमंत्री एम के स्टालिन ने एक बयान में कहा कि पार्टी ने मौजूदा सांसद त्रिची एन शिवा और प्रोफेसर जे कॉन्स्टेंटाइन रविंद्रन को दो सीटों के लिए अपना उम्मीदवार नामित किया है।

एक सीट आवंटित होने और समझौते पर हस्ताक्षर होने के बाद, तमिलनाडु कांग्रेस प्रमुख के सेल्वपेरुंथगई ने कहा कि कांग्रेस जल्दी ही राज्यसभा उम्मीदवार की घोषणा करेगी।

डीएमडीके द्वारा भी आज रात अपने उम्मीदवार की घोषणा किए जाने की उम्मीद है और पार्टी कोषाध्यक्ष एल के सुधीश को उम्मीदवार बनाए जाने की संभावना है। द्रमुक नेतृत्व वाले गठबंधन के सभी चार उम्मीदवार कल नामांकन दाखिल करेंगे, जो नामांकन दाखिल करने का अंतिम दिन है।

अगले महीने खाली होने वाली राज्यसभा की कुल छह सीटों में से द्रमुक आसानी से चार सीटें जीत सकती है। डीएमडीके और कांग्रेस को एक-एक सीट आवंटित करने के बाद, द्रमुक ने अब शेष दो सीटों के लिए अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित