पुड्डुचेरी , अप्रैल 09 -- पुड्डुचेरी विधानसभा में विपक्ष के नेता एवं द्रविड़ मुनेत्र कषगम (द्रमुक) केप्रदेश संयोजक आर. शिवा ने गुरुवार को कहा कि यहां की जनता सरकार बदलने के लिए मतदान कर रही है।
श्री शिवा ने अपना वोट डालने के बाद पत्रकारों से कहा कि लोगों को अपनी लोकतांत्रिक जिम्मेदारी निभाते हुए शत-प्रतिशत मतदान सुनिश्चित करना चाहिए।
द्रमुक नेता ने कहा कि पुड्डुचेरी को बदलाव की जरूरत है और उसी बदलाव के लिए लोग अपने मताधिकार का इस्तेमाल करने के लिए बड़ी संख्या में बाहर निकल रहे हैं। उन्होंने भरोसा जताया कि धर्मनिरपेक्ष लोकतांत्रिक गठबंधन (एसडीएफ), जिसमें द्रमुक एक भागीदार है, निश्चित रूप से यहां सत्ता में आएगा।
श्री शिवा ने कहा कि तमिलनाडु के मुख्यमंत्री और द्रमुक अध्यक्ष एम. के. स्टालिन द्वारा किये गये चुनाव प्रचारने लोगों की मानसिकता में एक बड़ा बदलाव लाया है। उन्होंने कहा कि संसद में द्रमुक सांसद पुड्डुचेरी कोपूर्ण राज्य का दर्जा देने के लिए आवाज उठा रहे हैं और श्री स्टालिन भी लगातार इसकी मांग कर रहे हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित