लखनऊ , मार्च 01 -- होली पर्व को देखते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश की सभी ग्राम पंचायतों में 2 से 4 मार्च तक विशेष स्वच्छता एवं सैनिटाइजेशन अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को त्योहार के दौरान स्वच्छता व्यवस्था पर विशेष नजर रखने और मच्छर जनित रोगों की रोकथाम के लिए प्रभावी कदम उठाने को कहा है।
अभियान की मॉनिटरिंग सभी जिलाधिकारियों (डीएम) और मुख्य विकास अधिकारियों (सीडीओ) द्वारा की जाएगी। अभियान के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में कार्यक्रम स्थलों, घाटों, तालाबों, अमृत सरोवरों और स्नान स्थलों की व्यापक सफाई कराई जाएगी। इसके साथ ही फॉगिंग, एंटी-लार्वा छिड़काव और ठोस अपशिष्ट निस्तारण की व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित