भरतपुर , फरवरी 08 -- राजस्थान में भरतपुर के बयाना के सदर थाना क्षेत्र में रविवार को ट्रैक्टर और कार की चपेट में आने से एक बालक की मौत हो गयी और दो परिजन घायल हो गये।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि गाजीपुर गांव में सुबह कलसाड़ा मार्ग पर गाजीपुर के पास ट्रैक्टर की टक्कर से प्रियांशु (आठ) घायल हो गया। उसके परिजन लोकश और रामेश्वर उसे मोटर साइकिल से बयाना अस्पताल ले जा रहे थे कि कुंडा तिराहे के पास मोटर साइकिल एक कार से टकरा गयी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित