जशपुर , दिसंबर 19 -- छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शुक्रवार को जशपुर जिले के कुनकुरी में आयोजित एक कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए राज्य सरकार के दो वर्षों के कार्यकाल की उपलब्धियों का ब्योरा दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस अवधि में जिले के विकास के लिए 1000 करोड़ रुपये से अधिक की सड़क और पुल परियोजनाओं को मंजूरी दी गई है।

मुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य क्षेत्र में किए गए कार्यों का उल्लेख करते हुए बताया कि जशपुर को 220 बिस्तरों वाला आधुनिक अस्पताल, मातृत्व-शिशु चिकित्सालय, कल्याण आश्रम में अत्याधुनिक अस्पताल के साथ ही नर्सिंग और फिजियोथेरेपी महाविद्यालय की सौगातें मिली हैं। बुनियादी ढांचे पर चर्चा करते हुए उन्होंने बताया कि जिले की 623 सड़कों के लिए 998 करोड़ रुपये और 22 उच्च स्तरीय पुलों के लिए 109 करोड़ रुपये मंजूर किए गए हैं। इसके अलावा हाल ही में करोड़ों रुपये के नए विकास कार्यों को अतिरिक्त स्वीकृति दी गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित