सीकर , जनवरी 15 -- राजस्थान में सीकर के कोतवाली थाना क्षेत्र में पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार करके उनसे 50.92 ग्राम स्मैक बरामद की है। बरामद स्मैक की बाजार कीमत करीब चार लाख रुपये आंकी गई है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. तेजपाल सिंह ने गुरुवार को बताया कि मादक पदार्थों की आपूर्ति के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने आमीन, निवासी रामगढ़ शेखावाटी और मोहम्मद साहिल निवासी वार्ड नंबर दो, कुबा मस्जिद के पास, सीकर को गिरफ्तार किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित