भरतपुर , दिसम्बर 14 -- राजस्थान में भरतपुर के भुसावर थाना क्षेत्र में स्टेट मेगा हाईवे 45 पर रविवार को परीक्षा देकर घर लौट रहे मोटर साइकिल पिता और उनके दो बच्चे सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गए।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि राकेश धाकड़ अपने दोनों बच्चों मयूर और पुत्री बिट्टु को राजकीय श्री जगन्नाथ पहाड़िया स्कूल से परीक्षा दिलवाकर घर लौट रहे थे। छोंकरवाड़ा सड़क मार्ग पर विद्यापीठ कॉलोनी के पास एक तेज रफ्तार मोटर साइकिल चालक ने उनकी मोटर साइकिल को टक्कर मार दी। इससे तीनों घायल हो गये।

पुलिस ने बताया कि घायलों को भुसावर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें भरतपुर भेज दिया गया। पुलिस घटना की जांच कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित