नरसिंहपुर , अप्रैल 16 -- मध्यप्रदेश में नरसिंहपुर जिले के गोटेगांव थाना क्षेत्र में दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में एक बच्ची सहित तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि दो लोग घायल हो गए।

पुलिस सूत्रों के अनुसार छिदोरी निवासी दौलत सिलावट (23) अपने साथी नीरज सिलावट के साथ बरूआ गांव से पत्नी सपना सिलावट और तीन वर्षीय बच्ची सिड्डी को लेकर लौट रहा था। इसी दौरान गोटेगांव के नूरी मोहल्ला निवासी कासिम खान (25) की बाइक से आमने-सामने टक्कर हो गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित