भरतपुर , अप्रैल 23 -- राजस्थान में भरतपुर के अलवर मार्ग पर बृजनगर क्षेत्र में गुरुवार को दो निजी बसों की टक्कर से चार यात्री घायल हो गये।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि सर्वाेदय स्कूल के पास सुबह दो बसें टकरा गयीं। आमने सामने की इस टक्कर से चार यात्री घायल हो गये, जिन्हें पास ही अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से दो घायलों को भरतपुर के आरबीएम अस्पताल भेज दिया गया।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और नगर-अलवर मार्ग पर यातायात सुचारु करवाया। पुलिस ने दुर्घटना की जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित