अलवर , मार्च 04 -- राजस्थान में खैरथल तिजारा जिले के बानसूर थाना क्षेत्र में मंगलवार को दो पक्षों में हुए झगड़े में एक महिला की मौत हो गई।

थाना प्रभारी राजेश यादव ने बुधवार को बताया कि हाजीपुर के पास सीतावाली गांव में बाबूलाल यादव के पिता का एक वर्ष पहले निधन हो गया था। उसने अपने खेत में ही उनका दाह संस्कार किया था। बाबूलाल अपने पिता की चिता स्थल पर रोजाना दीपक जलाता था। उन्होंने बताया कि देर शाम दूसरे पक्ष के लोगों से बाबूलाल के परिवार द्वारा दीपक जलाने को लेकर विवाद हो गया। इसके बाद रात करीब 11 बजे दूसरे पक्ष ने बाबूलाल और उसके परिवार पर हमला कर दिया इससे बाबूलाल यादव और रवि देवी (38) गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें बानसूर उप जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें कोटपूतली भेज दिया गया। कोटपूतली से रवि देवी की गंभीर हालत को देखते हुए उसे जयपुर भेजा गया जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मामले की पुलिस मामले की जांच कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित