अलवर , मार्च 05 -- राजस्थान में अलवर जिले के रामगढ़ थाना क्षेत्र में जाडोली गांव में दो पक्षों में हुए झगड़े में चार लोग घायल हो गये हैं।
पुलिस सूत्रों ने गुरुवार को बताया कि बुधवार दोपहर को बच्चों के बीच हुई कहासुनी को लेकर दो पक्षों में तनाव पैदा हो गया। उस समय मामला शांत हो गया लेकिन शाम को विवाद फिर भड़क गया और दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुयी।
पुलिस ने बताया कि झगड़े की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रण में किया। मारपीट में एक पक्ष के चार लोग घायल हो गए। इनमें प्रेमचंद ओड़ राजपूत के सिर में गंभीर चोट आने पर उसे जिला अस्पताल अलवर भेज दिया गया, जबकि लेखराज, रामपाल और देवीचंद का उपचार उप जिला अस्पताल रामगढ़ में चल रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित