उदयपुर , फरवरी 08 -- राजस्थान के उदयपुर में जिला कुश्ती संघ एवं श्री चतुर्भुज हनुमान राष्ट्रीय व्यायामशाला समिति की ओर से रविवार से उस्ताद ओमप्रकाश सेन की स्मृति में दो दिवसीय राज्य स्तरीय अंडर-15 बालक-बालिका कुश्ती प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ।
केन्द्रीय कृषि मंत्री भागीरथ चौधरी ने एम बी ग्राउण्ड के अटल बिहारी मल्टी परपज इन्डोर हॉल प्रतियोगिता में शामिल पहलवानों से हाथ मिलाकर इसका शुभारम्भ किया। इस अवसर पर श्री चौधरी ने कहा कि पूर्व की तुलना में पिछले 12 वर्षाे में देश के पहलवानों ने कुश्ती में अन्तरराष्ट्रीय स्तर पर पदक ला कर देश का नाम रौशन किया। इस अवसर पर उन्होंने पहलवानों का हौंसला बढ़ाया। समारोह में राज्य के जनजाति मंत्री बाबूलाल खराड़ी, ग्रामीण विधायक फूलसिंह मीणा, पूर्व विधायक त्रिलोक पूर्बिया भी मौजूद थे।
जिला कुश्ती संघ के अध्यक्ष पारस सिंघवी ने बताया कि प्रतियोगिता में राज्य भर से 350 से अध्यक्ष खिलाड़ी 30 स्वर्ण, 30 रजत एवं 60 कांस्य पदक के लिये जोरआजमाइश करेंगे। प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक विजेताओं को सरकार की ओर से एक लाख, रजत विजेताओं को 50 हजार और कांस्य पदक विजेताओं को 25 हजार रूपये दिये जायेंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित